Sunday, January 18, 2015

waqt

                                                                     

                                                 वक़्त
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात /
.
कब वक़्त का पंजा , रूह उडा ले जाये ,
बन रेत साँस , बंद मुट्ठी से छुट जाये ,
सोचों से भी मीलों आगे , वक़्त दे दे मात ,
.
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात /
.
वक़्त चाहे, जिसे चाहे कंकाल करे ,
वक़्त चाहे , सीधी राह जंजाल करे ,
खट्टी मीठी कभी नरम, कभी है सख्त वक़्त की बात ,
.
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात/
.
हर हर चोट का ये मरहम है ,
चोट देने का , इसमें ही दम है ,
दम बेदम का, हर रंज-ओ -ग़म का ,वक़्त करे हिसाब ,
.
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात ,
.
जहाज वक़्त ने मिटा दिए बड़े - बड़े ,
महल वक़्त ने गिरा दिए खड़े - खड़े ,
वक़्त उठाये ,वक़्त गिराए,वक़्त मिटाए हर औकात ,
.
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात ,
.
वक़्त खुद सवाल है ,वक़्त खुद जवाब है ,
वक़्त खुद काल है ,वक़्त खुद ढाल है ,
वक़्त खिलाड़ी ऐसा , हर शह की जिसपे मात ,
.
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात ,
.
ना वक़्त ने रावण छोड़ा ,न छोड़े कौरव पांडव ,
फौलाद फ़ना हो जाये , जब वक़्त करे तांडव ,
हर शै बे-मानी है , है वक़्त की ऐसी ज़ात ,
.
वक़्त बनकर के इक हाथ ,
हर मोड़ लगा रखी है घात ,

                                                                                             राज
 

 

Wednesday, January 7, 2015

अमर शहीदों की जय

गूंज रही हैं चारों दिशाएं महावीरों के नारों से ,
काट चढ़ा आये सिर अपना जो खुद अपनी तलवारों से ,
ऐसे वीरों को प्रणाम , ऐसे पूतों को सलाम l 
.
राज पराया, घायल भारत माता, थी विदेशी वारों से ,
छिन रही थी आज़ादी भारत माँ के प्यारों से ,
छोड़ के आगे आये , प्यार जो अपने प्यारो से ,
काट चढ़ा आये सिर अपना जो खुद अपनी तलवारों से ,
ऐसे वीरों को प्रणाम , ऐसे पूतों को सलाम l 
.
मिटा के छोड़ा राज विदेशी , भारत माँ की भूमि से ,
मिटे हजारों चाहे , भगा के छोड़ा भारत माँ की भूमि से ,
आज गुंजा दो आसमां तुम सब उनके नारों से ,
काट चढ़ा आये सिर अपना जो खुद अपनी तलवारों से ,
ऐसे वीरों को प्रणाम , ऐसे पूतों को सलाम l 
.
कोटि - कोटि , पल - पल छिन - छिन करें याद हम उनको ,
देश की खातिर रही न याद ख़ुशी खुद जिनको ,
दे गए समां सुहाना , कर के मुक्त अत्याचारों  से ,
काट चढ़ा आये सिर अपना जो खुद अपनी तलवारों से ,
ऐसे वीरों को प्रणाम , ऐसे पूतों को सलाम l 

मेरा मुल्क हिन्दोस्तान

मेरी पहली है पहचान 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
मेरी पहली है पहचान 
हिन्दुस्तान - - - -  - - --  - -
मेरी आन मेरी शान 
मेरा दीन और ईमान 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
हिन्दुस्तान - - - -  - - --  - -
दे दूँ जान इसकी खातिर 
सब कुछ इसकी राह में हाज़िर 
हर हिंदी को ये पैगाम 
सबसे पहले हिन्दुस्तान 
हिन्दुस्तान - - - -  - - --  - -
मेरी माता है ये 
मेरा दाता है ये 
भाग्य विधाता है ये 
ये मेरा है भगवान 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
हिन्दुस्तान - - - -  - - --  - -
दूर तलक फैली हरियाली 
आबाद यहाँ है डाली डाली 
बह रही है यमुना गंगा 
आसमां में ऊँचा तिरंगा 
बसते इसमें मेरे प्राण 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
हिन्दुस्तान - - - -  - - --  - -
मेरी पहली है पहचान 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
मेरा मुल्क हिन्दुस्तान 
मेरी पहली है पहचान 
हिन्दुस्तान - - - -  - - --  - -