मौत को पास से देखा है माँ ने तेरे होते हुए,
जान में जान पड़ी थीं उनकी , आया जब तू रोते हुए /
.
तेरी इक किलकारी से ह्रदय माँ का पुलकित था ,
लाखों में है लाख हीरा तू ही उनका अमूल्यित था ,
सीने से लगाये रखती थीं , जागते तुझको सोते हुए ,

छोड़ के अपना काम धंधा तेरी भूख मिटाई थी ,
काट के अपने पेट से रोटी, तेरी आग बुझाई थी,
तड़प उठती थी ममता , देख तुझे मायूस होते हुए ,

ये वो ही माता हैं तेरी जान पे जिनकी बीती ,
सारी उम्र दिया है तुझको, देते देते उम्र ये बीती,
और भी खुश थीं ये ही माता जब इनके पोते हुए ,

बीवी आई बच्चे हो गए ,तुझको वो ही अच्छे हो गए, दूर तू कयूँ माँ से गया ,
जब तक हैं , रह चरणों में बैठा , बाद में है ये जग मुआ ,
वैसी ही फसल मिलेगी तुझको , सोच ले तू ये बोते हुए ,

उनके मुख से निकली दुआ, तो काम तेरे होंगे अधूरे
दुआ से उनकी नाम करेगा, होंगे जग में चर्चे पूरे,
दुःख छू भी सके न उनको , जग में तेरे होते हुए ,

राज़

No comments:
Post a Comment